न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने की। इसमें गृह प्रसव मुक्त पंचायत बनाने, नियमित टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने, एनीमिया मुक्त भारत अभियान तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की समय पर पहचान एवं समुचित उपचार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कर उच्च जोखिम वाले मामलों को चिह्नित किया जाए और आवश्यकता के अनुसार उन्हें बेहतर स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाए।

साथ ही शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण तथा एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक विजय कुमार सहित एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment