कोढ़ा/कटिहार -थाना क्षेत्र के चरखी से सेमापुर जाने वाली सड़क में बावनगंज के समीप गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से एक देशी कट्टा, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं 10,500 रुपये नकद बरामद किया गया।
थाना प्रभारी पंकज आनन्द ने कहा कि पुलिस ने मौके से मनीष कुमार रजक 22 वर्ष निवासी भंगहा तथा रितिक यादव 20 वर्ष निवासी सिमरिया लोहनी, दोनों थाना पोठिया, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया। थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेजा गया है।