न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उत्तरी कांटाकोश में सहयोग शिविर46 आवेदनों का हुआ निष्पादन

सामाजिक सुरक्षा, बिजली, भूमि और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के लगे स्टॉल; पंचायत भवन में ही मिल रही सरकारी सेवाएं

मनिहारी/कटिहार – बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में मंगलवार को उत्तरी कांटाकोश पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा, बिजली,भूमि, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने की।

मौके पर बीपीआरओ सोनू गुप्ता, आरओ रामसागर पासवान, उप मुखिया बाबुल सिंह, सरपंच अनिता देवी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। बीडीओ सनत कुमार ने बताया कि पूर्व में प्राप्त 70 आवेदनों में 46 मामलों का शिविर के माध्यम से निष्पादन किया गया। वहीं शिविर में 24 नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मनिहारी प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों में लगातार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इससे लोगों को अपनी समस्याओं के लिए प्रखंड कार्यालय तक जाने की जरूरत कम हो रही है। पंचायत भवन सहयोग शिविर में ही एक छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को अपने घर के पास ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। बीडीओ ने बताया कि शिविर में भूमि से जुड़े मामले, जाति, आय, निवास, मृत्यु एवं जन्म प्रमाणपत्र, बिजली, वृद्धावस्था पेंशन समेत अन्य समस्याएं सामने आ रही हैं।

संबंधित विभागों के माध्यम से इनका लगातार निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने मनिहारी प्रखंड की अन्य पंचायतों के लोगों से अपील की कि वे सहयोग शिविर में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंचें। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment