निसार अहमद/किशनगंज
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत नटुआ पाड़ा पंचायत के रागिब टोला वार्ड संख्या 14 में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।मृतिका घर में अकेली थी और आज सुबह उसका शव घर से बरामद होने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट है।मृतिका की पहचान 55 वर्षीय महजबी बेगम पति मुजाहिर आलम के रूप में हुई है ।
मृतिका के देवर ने बताया कि महजबी बेगम का पति लुधियाना में रोजगार करता है और वो सोमवार को घर में अकेली थी ।परिजनों ने आशंका जताई है कि लुट की वारदात को अंजाम देने के दौरान अपराधियों के द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। परिजनों ने कहा कि दो महीने बाद ही बेटी की शादी होने वाली थी और बेटी को देने के लिए सोना खरीद कर रखा था साथ ही अन्य सामान भी घर में नहीं है ।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बहादुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।