न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

सागर चंद्रा/ किशनगंज

न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने में केस दर्ज
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार कटिहार जिले के बारसोई थाना क्षेत्र स्थित शिन्ढ़ोन गांव निवासी पीड़िता अनिशा कुमारी की शादी 17 फरवरी 2024 को गलगलिया थाना क्षेत्र के चतुर्थी बीरगंज निवासी मुकेश सहनी पिता शिव लाल सहनी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के चंद महीनों के बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे।

इसके बावजूद भी दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मायके वालों के द्वारा समझाने के बाद पति उसे विदा कराकर वापस ससुराल ले गया। लेकिन ससुराल पहुंचते ही एक बार फिर से उसे दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर प्रताड़ित किया जाने लगा। लेकिन अनिशा के द्वारा विरोध किए जाने पर पति और ससुराल वालों ने उसे फिर से मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना के बाद अनिशा ने मायके में शरण ले ली।

लेकिन गत 12 जून को पति मुकेश पीड़िता के मायके पहुंच गया और मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता की मां के साथ भी मुकेश ने दुर्व्यवहार किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को समझा-बुझाकर पीड़िता को उसके साथ ससुराल भेज दिया।

लेकिन ससुराल वालों ने उसे फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के लिखित शिकायत के बाद जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता अनिशा इंसाफ के लिए न्यायालय पहुंच गई। न्यायालय के निर्देश पर स्थानीय महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment