न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पति को छोड़कर बीबी गई मायके, 14 लाख रुपये और जमीन रजिस्ट्री करने की करने लगी मांग

किशनगंज/सागर चंद्रा


पति को छोड़कर बीबी के मायके चले जाने और 14 लाख रुपये के साथ साथ जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने लगी। ससुराल वालों की लगातार मिल रही धमकियों से घबराकर पीड़ित पति न्याय की मांग लेकर थाने पहुंच गया।

शहर के मोहिउद्दीनपुर निवासी मोहम्मद उसमान पिता साकेत हुसैन उर्फ दुधा के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
पीड़ित का आरोप है कि ससुराल वाले उसकी बीबी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

लेकिन अब उसे हत्या के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि अब ससुराल वाले उससे 14 लाख रुपये और जमीन रजिस्ट्री करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उसे हत्या करने की धमकी भी दी जा रही है।

Share this news

Leave a Comment