संवाददाता/पोठिया
किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत सारोगारा सामुदायिक भवन एवं शीतलपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। सारोगारा पंचायत में शिविर की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी मनोज चौधरी ने की, जबकि मुखिया निखत शाहीन मौजूद रहीं। वहीं, शीतलपुर पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता डीसीएलआर-2 राखी कुमारी ने की।
शिविर में मुखिया मेराज शानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।बताते चले कि
सहयोग शिविर में बिजली, स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना, शिक्षा, कृषि, पीएम सूर्य घर, आरटीपीएस, आवास, निवास एवं अंचल सहित विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए।
सारोगारा पंचायत में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि शीतलपुर पंचायत शिविर में 2 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान राजस्व अधिकारी मनोज चौधरी एवं मुखिया निखत शाहीन ने आवेदकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों का वितरण किया।
वहीं शीतलपुर पंचायत में डीसीएलआर-2 राखी कुमारी एवं मुखिया मेराज शानी ने भी आवेदकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रमाण पत्र मिलने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई।अधिकारियों ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की जांच कर समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पोठिया थाना पुलिस, पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार, सारोगारा मुखिया प्रतिनिधि शमीम अख्तर,कार्यालय सहायक मनीषा कुमारी एवं साक्षी कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।