न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महिला के साथ दुष्कर्म करने मामले में फरार आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज


महिला के साथ दुष्कर्म करने मामले के फरार सगे देवर को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि पीड़ित महिला का पति रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। गत 08 जुलाई 2026 को देवर ने उसे पति से मिलाने का झांसा देकर दिल्ली ले गया।

जहां एक कमरे में देवर ने अपनी सगी भाभी को हत्या करने की धमकी देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया और फिर उसे रिहा कर दिया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। ससुराल वालों को देवर के कुकृत्य की जानकारी दिये जाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई।

गत 2 अगस्त 2026 को आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में उसके दो दोस्त भी कार में बैठ गए। तीनों ने शहर पिपला स्थित घर में उसे बंधक बना कर सामुहिक दुष्कर्म किया था।

Share this news

Leave a Comment