न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

पोठिया (किशनगंज)इरफान

आगामी दुर्गापूजा शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पोठिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में पूजा कमिटियों के अध्यक्ष-सचिव, जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

पूजा कमिटियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, वालंटियरों की टीम सक्रिय रखने, आग से बचाव के इंतेजाम करने और भीड़ के दौरान व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। किसी तरह की आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने की बात कही गई। थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है, पूजा कमिटी थाना से लाइसेंस प्राप्त कर लें।

पूजा के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। पूजा पंडाल में अश्लील गाने नहीं बजाने तथा डीजे का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गयी। थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि डीजे बजाने पर उसे जब्त कर आयोजक व डीजे मालिक पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ की बिक्री और सेवन करने वालों पर भी कार्रवाई करने की बात कही। सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गयी।

किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने को कहा गया। बैठक में थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे, अपर थानाध्यक्ष महेश कुमार पूर्वे, एसआई प्रदीप कुमार, जिला परिषद सदस्य निरंजन राय,पूर्व प्रमुख मो बाबुल आलम, मुखिया बरियार मरांडी, मदन पांडे, मनोज अग्रवाल, भवेश कुमार, विकास चौबे, बिक्रम कुमार सिंह, गोपाल झा, अमर मल्लिक, पोठिया दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष पंकज भारती सहित अन्य मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment