संवाददाता/किशनगंज
किशनगंज में नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद सभागार में शहर में संचालित नर्सिंग होम संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई ।बैठक में शहर के दर्जनों नर्सिंग होम संचालक मौजूद थे ।नगर परिषद अध्यक्ष इन्द्रदेव पासवान ने बताया कि बार बार ऐसी शिकायत मिल रही थी कि नर्सिंग होम संचालकों के द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए नर्सिंग होम चलाया जा रहा है।
जिसके बाद आज पहली बैठक आयोजित की गई है और सभी को व्यवस्था में सुधार हेतु 15 दिनों का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर कही दो कमरे में तो कही चार कमरे में नर्सिंग होम का संचालन किया जाता है ,यही नहीं आए दिन इन नर्सिंग होम से हंगामे की खबर आती रहती है जिसके बाद नगर परिषद के द्वारा संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि 15 दिनों के बाद जो भी नर्सिंग होम नियम के विपरीत कार्य करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ विधि सम्मत कारवाई की जाएगी।
वही स्वच्छता पदाधिकारी स्वरूपम राज ने कहा कि बायो मेडिकल कचड़े का सही से निष्पादन हो इसे लेकर जरूरी निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि कितने संचालकों ने ट्रेड लाइसेंस लिया है , रिकॉर्ड के अनुसार मिलान किया जाएगा और इस संबंध में आवश्यक कारवाई की जाएगी ।