न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

राजस्व अमीन संघ ने दिया धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

संवाददाता/किशनगंज

लंबित मांगों को लेकर बिहार राजस्व अमीन संघ के आह्वान पर सोमवार को राजस्व अमीनों ने जिला मुख्यालय में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमीनों ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की।


धरना में शामिल अमीनों ने कहा कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाए जाने के बावजूद सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। संघ की प्रमुख मांगों में सम्मानजनक वेतनमान में सुधार, पदोन्नति का प्रावधान, पदनाम में परिवर्तन, यथाशीघ्र स्थानांतरण, पेंशन संबंधी व्यवस्था, सेवा समूह से जुड़ी मांगें, रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली तथा अन्य सेवा संबंधी मांगें शामिल हैं।

धरना में शामिल अमीन पप्पू कुमार ने कहा कि यदि लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 6 अक्टूबर 2026 से राज्यभर के राजस्व अमीन सामूहिक अवकाश पर जाने को बाध्य होंगे।

अमीनों ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करना चाहिए।धरना-प्रदर्शन के दौरान अमीनों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और सरकार से वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की।

Share this news

Leave a Comment