न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए किसान को पीटा, आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया

सागर चंद्रा/ किशनगंज


टाउन थाना क्षेत्र के पिछला गांव में पूर्व में दायर किये गये मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए एक किसान की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। साथ ही उसे आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया गया। घटना से आहत पीड़ित किसान राजीन लाल बोसाक मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। जहां पीड़ित के लिखित शिकायत पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं पीड़ित ने बताया कि गत 4 अक्टूबर की शाम गांव के ही अनिल लाल बोसाक, बोलोराम बोसाक और मदन लाल बोसाक हथियार के साथ लैस होकर उसके घर पहुंचा और बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान आरोपियों ने घर में रखे सिमेंट का 15 बोरा फाड़ कर उसमें पानी डाल दिया एवं पानी की पाईप को चाकु से काट दिया।

साथ ही पानी मोटर एवं 06 पीस लोहे का सरिया लेकर चले गया। घटना के बाद जब पीड़ित चीखने चिल्लाने लगा तो उसके घर पर पत्थरबाजी भी की गई। जिससे उसका घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Share this news

Leave a Comment