किशनगंज/सागर चंद्रा
किशनगंज – हटवार के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। रेलवे पोल संख्या 23/30 के समीप अप लाइन पर उसका शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। रविवार रात रमजान नदी पर बने रेलवे पुल से शव बरामदगी की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लेकिन सिर के क्षत-विक्षत हो कर धड़ से अलग हो जाने के कारण भीड़ शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। हालांकि शव को देखकर स्थानीय लोगों का कहना था कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव को अज्ञात मान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किये जाने के बाद शव को अगले 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रख दिया गया है। ताकि शव की शिनाख्त की जा सके।