न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विद्यालय में शिक्षक द्वारा छात्र और छात्रा की पिटाई, कारवाई की मांग

किशनगंज/अब्दुल करीम

किशनगंज शहर के लाइन उर्दू मध्य विद्यालय में एक शिक्षक के द्वारा छात्र और छात्रा की बुरी तरह पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है ।घटना के बाद अभिभावक और स्थानीय वार्ड पार्षद और सामाजिक कार्यकर्ता विद्यालय पहुंचे और शिक्षक के ऊपर कारवाई की मांग करने लगे ।पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि शिक्षक शमसाद के द्वारा उनके बेटे और बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी गई ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय वार्ड पार्षद अंजार आलम भी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की ।

इस पूरे मामले पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका झरना बाला साहा ने कहा कि छात्र की पिटाई का अधिकार किसी को नहीं है और शिक्षक ने गलत किया है ।उन्होंने कहा कि विद्यालय समिति के द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उस अनुसार कारवाई की जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment