किशनगंज /राहुल कुमार
किशनगंज और कटिहार में निवेश तथा जमीन बिक्री के नाम पर भारी जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कटिहार जिले के मिरचाईबाड़ी निवासी 42 वर्षीय दीपक कुमार (पिता स्व. बलराम प्रसाद साह) ने किशनगंज के एसपी को आवेदन देकर दंपति पंकज कुमार और उनकी पत्नी सुजाता दास निवासी-रोलबाग, किशनगंज पर 55 लाख रुपये हड़पने, जालसाजी करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने एसपी को सौंपे आवेदन में बताया कि आरोपी दंपति ने क्षेत्र के कई अन्य लोगों से भी इसी तरह कंपनियों और जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले हैं। वर्तमान में दोनों आरोपी अपने ठिकाने बदल रहे हैं और उनके दिए गए मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।
पीड़ित दीपक कुमार ने एसपी से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, एग्रीमेंट व बैंक ट्रांजैक्शन की जांच हो और उन्हें तथा उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मामले में उचित कारवाई का भरोसा दिया है।