कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम
लहरा में निक्स स्मार्ट हेल्थ केयर की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के कई आरएमपी चिकित्सक शामिल हुए। इस अवसर पर फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ नाजिर आलम ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक गांव समाज में गरीब असहाय लोगों का इलाज कर लोगों की सेवा करते हैं जो काफी सराहनीय है।
ग्रामीण चिकित्सक गांव समाज में मरीजों तक पहले पहुंचते हैं।
इस दौरान चिकित्सक नाजिर आलम ने ग्रामीण चिकित्सकों को फेफड़ा और सांस से जुड़ी बीमारियों,उनके बेहतर इलाज तथा मरीजों को समय पर सही चिकित्सा सलाह और सहयोग को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी। साथ ही उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिलावर हुसैन,फैसल अहमद इत्यादि मौजूद थे।