10.56 ग्राम स्मैक, डिजिटल तराजू, मोबाइल व नकदी बरामद
बारसोई /कटिहार – आबादपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दासग्राम गांव से एक युवक को 10.56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक डिजिटल तराजू, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1,070 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक रात के समय पश्चिम बंगाल से स्मैक लेकर दासग्राम पहुंच रहा था।
इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान दासग्राम निवासी मोहिल के रूप में हुई है। आबादपुर थानाध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने बताया कि आरोपी के पास से 10.56 ग्राम स्मैक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।