न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कर्मा टोला जयनगर में जिउतिया पर्व के समापन पर छत्ता मेला का आयोजन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या छः कर्मा टोला जयनगर में जिउतिया पर्व के समापन पर छत्ता मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने किया। इस मौके पर विभिन्न आदिवासी टोला के पुरुष महिलाएं इस छत्ता मेला में शामिल हुए और अपनी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।

मौके पर पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह,समाजसेवी भोला साह, अमित कुमार यादव,वार्ड सदस्य शत्रुघ्न हसदा मुख्य रूप से उपस्थित होकर विभिन्न टोला से आए आदिवासियों का नृत्य को देखा। इनके उपरांत कमिटी के सदस्यों ने कौवाबाड़ी को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं द्वितीय पुरस्कार मुंडा टोला जयनगर,तृतीय पुरस्कार कर्मा टोला जयनगर एवं चौथा पुरस्कार भालू को दिया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि सह चित्तौड़िया पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने कहा कि आदिवासी अपनी परंपरा को बचाकर रखा हैं और प्रत्येक वर्ष कर्मा टोला में जिउतिया पर्व के समापन पर छत्ता मेला का आयोजन किया जाता हैं। इस मेले में आदिवासी पुरुष महिलाएं अपना पारंपरिक नृत्य दिखाकर दर्शकों का मंत्र मुग्ध करते हैं।

वहीं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह ने कहा कि छत्ता मेला कराने का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बचाने के लिए यह पूजा को हर साल कराया जाता हैं। जिसमें सुबह में ध्वजारोहण सूरज जिस तरफ से निकलता हैं उस तरफ ध्वजारोहण किया जाता हैं। जैसे-जैसे सूरज ऊपर होता हैं।वैसे वैसे ध्वज को भी ऊपर किया जाता हैं और शाम होने पर ध्वज को पश्चिम दिशा की ओर किया जाता हैं। यह आदिवासियों का मुख्य पर्व हैं,इसमें आदिवासी भाई बहन अपनी कला का जौहर दिखाते हैं।

वहीं समाजसेवी भोला साह ने कहा कि अब आदिवासियों का मेला मनसाही प्रखंड में नहीं के बराबर देखने को मिल रहा हैं। लेकिन चित्तौड़िया पंचायत के कर्मा टोला के आदिवासी अभी भी सनातन धर्म का पालन करते हुए जिउतिया पर्व के समापन पर छत्ता मेला का आयोजन करा रहे हैं। सभी टीम के सदस्यों को हमारी तरफ से शुभकामनाएं। वहीं विभिन्न गांव से आए आदिवासी अपना नृत्य दिखाएं,जिसमें प्रथम पुरस्कार कौवाबाड़ी को दिया गया,द्वितीय पुरस्कार मुंडा टोला जयनगर,तृतीय पुरस्कार कर्मा टोला जयनगर एवं चौथा पुरस्कार भालू को दिया गया। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों में मेला कमेटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न हसदा, कोषाध्यक्ष मंगल मरांडी, सचिव मरांग मरांडी,सदस्य बाबूलाल मरांडी,विजय मुर्मू,मदन हसदा,श्यामलाल मरांडी,रमेश किस्कू,कृष्णा मरांडी,चंदन हसदा,रमेश किस्कू आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment