न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बीज उत्पादन का प्रशिक्षण लेने जलालगढ़ रवाना हुए किसान

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में दलहन-तिलहन की उन्नत तकनीक सीखेंगे प्रगतिशील किसान

कटिहार – आत्मा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रगतिशील किसानों का दल सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ पूर्णिया के लिए रवाना हुआ। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के दल को रवाना किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच से नौ अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।

इसका मुख्य विषय दलहन एवं तिलहन फसलों का बीज उत्पादन है। इसमें कटिहार सदर प्राणपुर, डंडखोरा,हसनगंज और कदवा प्रखंड के प्रगतिशील किसान भाग ले रहे हैं।
जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों के उन्नत, गुणवत्तापूर्ण और वैज्ञानिक बीज उत्पादन की तकनीक से व्यावहारिक रूप से अवगत कराना है।

कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के विशेषज्ञ वैज्ञानिक किसानों को बीज उत्पादन की उन्नत तकनीक, फसल प्रबंधन, गुणवत्ता नियंत्रण,बीज प्रसंस्करण और भंडारण समेत विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी देंगे।


उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा मिलने से जिले में दलहन और तिलहन फसलों की उत्पादकता व गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर भी मिलेंगे।

Share this news

Leave a Comment