कोई भी अधिवक्ता आरोपी का केस नहीं लड़ेंगे का लिया निर्णय
कटिहार कोर्ट – युवा अधिवक्ता अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू की हत्या न्यायालय आने के दौरान पटेल चौक के समीप सोमवार को कर दी गई। अधिवक्ता को गोली मार कर हत्या कर दिए जाने की सूचना जैसे ही न्यायालय प्रांगण पहुंचा अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई । सभी अधिवक्ता हत्या की सूचना को लेकर काफी आक्रोशित थे। अधिवक्ता संघ के सचिव विजय कुमार झा ने इस संबंध में अविलंब कार्यकारिणी एवं आम अधिवक्ताओं के साथ आपातकालीन बैठक बुलाई।
वही बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे और बुधवार को अधिवक्ता काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट करते हुय कार्य करेंगे। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी अधिवक्ता इस अधिवक्ता की हुई हत्या के आरोपित का केस नहीं लड़ेंगे।
मृतक युवा अधिवक्ता मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी कटिहार जिला के रोजितपुर के वार्ड नंबर 45 के रहने वाले थे। जिन्होंने 25 फरवरी 2025 को कटिहार बार एसोसिएशन को ज्वाइन किया था।जिसके बाद से वे क्रिमिनल क्षेत्र में नियमित रूप से कार्य करते आ रहे थें।
बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव, रूपेश कुमार, शशि श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, मनोज ठाकुर, पांचाली नाग, भास्कर सिंह, मोहम्मद अहसन, यशस्वी कुमार अग्रवाल, अनिल सिंह, किशोर कुमार यादव एवं अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।