न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र में दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बरारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र स्थित चकला मुशहरी वार्ड संख्या-4 निवासी राजू ऋषि (24) पिता स्व. फुलेश्वर ऋषि के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बरारी थाना क्षेत्र के झीकटिया बस्ती स्थित अपने ससुराल में रह रहा था।

थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद दिवा गश्ती के दौरान एसआई कौशल कुमार एवं एसआई राजनेता कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया। उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार उसके पास कहां से आया और वह इसे किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन कराया जा रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment