कटिहार–9वें पोषण माह के तहत पोषण मेला का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी , उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी , सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ.सूरज कुमार ,मेयर उषा देवी अग्रवाल,जिला कार्यक्रम पदाधिकारीआइसीडीएस पूर्णिमा कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कटिहार के नेतृत्व में आयोजित पोषण मेला में आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, जीविका एवं कई अन्य विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर लोगों को स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर लोगों को जागरूक किया।मेले के दौरान ही बेबी कीट, स्कूल बैग, कामिक बुक एवं लाभुकों को आभार पत्र वितरण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में आवश्यक सहयोग प्रदान करने एवं अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने को लेकर मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं मेले में आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। मेले में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका एवं अन्य लाभुक उपस्थित रहे।