सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं ने दिखाया दम, फुटबॉल टूर्नामेंट में 12 टीमों ने लिया हिस्सा
किशनगंज/ठाकुरगंज
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के तहत ठाकुरगंज प्रखंड में स्थानीय क्लबों के सहयोग से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में मसीहिया फुटबॉल क्लब, पथरिया पंचायत, धुबनी हाट तथा सेवन स्टार संगठन क्लब, हुलहुली की सक्रिय भागीदारी रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, उनमें टीम भावना विकसित करना और खेल के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें खेल प्रतिभा को निखारने का अवसर भी मिलता है।