किशनगंज:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के किशनगंज जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने संगठन का विस्तार करते हुए दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष की ओर से जारी मनोनयन पत्र के अनुसार फिरोज आलम को कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष तथा सिद्धबाद को जिला महासचिव, किशनगंज मनोनीत किया गया है।
मनोनयन पत्र में जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
फिरोज आलम को कोचाधामन प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सिद्धबाद को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी की ओर से जारी पत्र में संबंधित पदाधिकारियों को संगठन के विस्तार और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई है। दोनों मनोनयन के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।