न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महेशबथना में भोज खाने गए जहांगीर आलम की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के महेशबथना गांव में भोज खाने गए जहांगीर आलम की सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज के चंद्ररगांव निवासी जहांगीर आलम महेशबथना में अपने रिश्तेदार के यहां भोज खाने गए थे।

इसी दौरान उन्होंने अपनी बाइक भोज स्थल के समीप खड़ी की थी। भोज खाने के बाद वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली।


चोरी हुई बाइक सुपर स्प्लेंडर है, जिसका पंजीकरण नंबर बीआर 37 एई 3022 बताया गया है। बाइक नहीं मिलने पर जहांगीर आलम ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों को दूरभाष के माध्यम से बाइक चोरी होने की जानकारी दी।


जहांगीर आलम ने बताया कि मामले को लेकर सोमवार को बहादुरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने पुलिस से बाइक की बरामदगी एवं चोरी में शामिल व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment