न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुकानदार से 3.61 लाख रुपये की ठगी, सूरत के व्यापारी ने कपड़े भेजने के नाम पर ठगा, केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शहर के एक कपड़ा दुकानदार से 3.61 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एडवांस में रुपये भेजने के बाद भी जब दुकानदार को कपड़ों की डिलीवरी नहीं की गई , तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ। पानीबाग निवासी पीड़ित दुकानदार इरशाद अहमद के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं पीड़ित ने बताया कि सौदागर पट्टी रोड में उसकी कपड़े की दुकान है। गुजरात के सूरत हरिओम मार्केट का व्यापारी यश हरन बुटचंदानी (32) अपने पिता यशराज के साथ कपड़े का व्यापार करने किशनगंज आते थे। शुरआती दिनों में वह जितना पैसा लेता था उतने का माल दे देता था। लेकिन वर्ष 2022-23 में पीड़ित इरशाद अहमद ने 4.98 लाख रुपये माल के लिए बैंक के माध्यम से उसे भेजा।

लेकिन नीयत में खोट आ जाने के कारण यश हरन बुटचंदानी और यशराज उन्हें गलत माल भेजने लगा। जिससे इरशाद अहमद को भारी नुक्सान पहुंचा। नतीजतन पीड़ित ने गत 26 अगस्त को वे-बिल बना कर 3,61,266 रुपये का माल वापस भेज दिया। कपड़े वापस भेजने के बाद जब पीड़ित दुकानदार ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये वापस करने से साफ इंकार कर दिया।

इतना ही नहीं दबाव बनाने पर आरोपी उन्हें हत्या करने की धमकी भी देने लगा है। जिससे घबरा कर पीड़ित इरशाद अहमद मदद की गुहार लगाने थाने पहुंच गए। जबकि केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment