न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:3.888 किलो गांजा के साथ बंगाल का तस्कर गिरफ्तार, शरीर में लपेटकर कर ला रहा था गांजा

सागर चंद्रा/ किशनगंज

किशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 3.888 किलो गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो लाख रुपये आंकी गई है।

बंगाल के कूच-बिहार से गांजा खरीद कर वह उसे बेचने के उद्देश्य से मुर्शिदाबाद ले जा रहा था।पुलिस को चकमा देने के लिए बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित टेका रायपुर निवासी आरोपी सत्तार शेख (30) पिता सैफुद्दीन शेख ने गांजा की खेप को काले रंग की प्लास्टिक से अपने शरीर में लपेट लिया था और पहने हुए कपड़े से उसे ढ़ंका दिया था।

इतना ही नहीं सफर के दौरान वह अपना वाहन भी बदल रहा था। इसके बावजूद भी वह पुलिस की नजरों से बच ना सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस बस स्टैंड से

रेलवे स्टेशन जाने वाली सर्विस रोड पर गस्त कर रही थी। टाउन हॉल के समीप पुलिस की नजर बस स्टैंड की दिशा में जा रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। उसकी संदिग्ध गतिविधि को देख कर पुलिस का शक गहरा गया। नजदीक पहुंचते ही पुलिस को देख कर वह भागने लगा।

जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी सत्तार शेख के पहने हुए शर्ट व पैंट के अंदर शरीर में लपेटकर बांधे हुए काले रंग के कपड़े के अंदर से भूरे रंग के प्लास्टिक में लपेटा हुआ 6 पैकेट गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this news

Leave a Comment