न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

80 लाख रुपये मुल्य के 408 ग्राम स्मैक के साथअंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज


टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर लगभग 80 लाख रुपये मुल्य के 408 ग्राम स्मैक के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निकट की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के माल द्वार निवासी निखिल मंडल (30) पिता अनिल मंडल के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपी बंगाल से स्मैक खरीदकर उसे बेचने के उद्देश्य से किशनगंज ला रहा था। पुलिस को चकमा देने के उसने सिर्फ गंजी और गमछा पहने रखा था। लेकिन पुलिस की नजरों से वह बच ना सका। आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


जानकारी के अनुसार स्मैक तस्करी की सूचना के बाद पुलिस ने शनिवार शाम एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप अपना जाल बिछा दिया था। इसी दौरान पुलिस की नजर माल द्वार की दिशा से आ रहे आरोपी निखिल मंडल पर पड़ी। लेकिन उसके पहनावे को देखकर पुलिस भी धोखा खा गई।

लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से एक काले रंग के प्लास्टिक में छिपा कर रखे 408 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि माल द्वार निवासी एक धंधेबाज से उसने स्मैक खरीदा था और उसे बेचने के उद्देश्य से किशनगंज ला रहा था। ताकि मोटी कमाई की जा सके। लेकिन बीच रास्ते में ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Share this news

Leave a Comment