मुरलीधर झा/दिघलबैंक
प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित कैंप टोला में रविवार को इफ्तह फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान करीब 100 लोगों के जाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ दिनों में आवेदकों को जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करना था, ताकि उन्हें आवेदन के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक इफ्तह फाउंडेशन कार्यालय, कैंप टोला, लक्ष्मीपुर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और सरकारी दस्तावेज से संबंधित ऑनलाइन आवेदन की सुविधा का लाभ उठाया।
इस अवसर पर इफ्तह फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. वसीम, उपाध्यक्ष फैजूर रहमान, सचिव मुरसालीन शेरशाहबादी, उपसचिव शीताबुद्दीन एवं कोषाध्यक्ष नूर आलम सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे एवं
कार्यकारिणी सदस्यों में मास्टर अंजार आलम, मास्टर नैयर आलम, डॉ. महबूब आलम,मैनुल हक, मो. तौहीद आलम एवं फैयाज आलम शामिल रहे।