न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:79 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज


उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान 79.140 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर निवासी संतोष कुमार चौहान के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद थाने में केस दर्ज कर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया है।


जानकारी के अनुसार रविवार को रामपुर चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने दालकोला की दिशा से आ रही एक बिना नंबर की ऑटो को जांच के लिए रोका। लेकिन चालक मौके से फरार होने लगा। जिसे जवानों ने पीछा कर दबोच लिया।

तलाशी लेने पर ऑटो के सीट के नीचे छिपा कर रखे शराब की खेप को बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बंगाल से शराब खरीद कर उसे बेचने के उद्देश्य से किशनगंज के रास्ते पूर्णिया ले जा रहा था। लेकिन बिहार सीमा में प्रवेश करते ही वह उत्पाद टीम के हत्थे चढ़ गया।

Share this news

Leave a Comment