न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

चोरी के चांदी के जेवरात बरामद,पश्चिम बंगाल से एक गिरफ्तार

टीम गठित कर किया मामले का उद्भेदन

कदवा /कटिहार — थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान से चांदी के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 किलोग्राम चोरी के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। मामले में पश्चिम बंगाल से एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को चमनपाड़ा चिकनी टोला निवासी तोहिद आलम (27) पिता महफूज आलम ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि वह पिछले चार वर्षों से सिकोरना नूर टोला स्थित इस्ताव अली के मकान में ‘सबीला ज्वेलर्स’ नाम से दुकान चला रहे थे।

दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। कांड के अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बारसोई के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने 8 सितंबर को 84 ग्राम चोरी के चांदी के जेवरात के साथ मोहम्मद अंजार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था।

इसी बीच मनिहारी थाना कांड संख्या 420/26 की जांच में कदवा चोरी कांड से अपराधियों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई।मनिहारी और कदवा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 9 सितंबर को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

कदवा पुलिस ने तीनों को 48 घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चोरी के जेवरात रवि घोष, पिता नरेश चंद्र घोष, निवासी गोरहरा, थाना इटहरा, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल को बेचने की बात सामने आई।

Share this news

Leave a Comment