न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठनात्मक चर्चा

कटिहार – भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज राय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर, कोसी, सीमांचल के राष्ट्रीय संगठक अनंत नारायण मिश्रा शामिल हुए।यह बैठक राष्ट्रीय संगठक अनंत नारायण मिश्रा के प्रथम आगमन के अवसर पर परिचयात्मक एवं जिला स्तरीय बैठक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया।


जिलाध्यक्ष मनोज राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कार्यकर्ताओं का परिचय कराया एवं भारतीय जनता पार्टी कटिहार द्वारा आयोजित परिचयात्मक संगठनात्मक बैठक में सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना तथा आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने को लेकर चर्चा किया।

मुख्य अतिथि अनंत नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन मे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठनात्मक दायित्वों के कुशल निर्वहन तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ संगठनात्मक कार्यों को नई गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने संगठन की शक्ति कार्यकर्ता हैं, और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर मंच पर उपस्थित पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकीशोर प्रसाद,प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, प्रवासी एवं विस्तारक के प्रदेश प्रभारी, संजय राय ,कोढ़ा विधायक कविता पासवान शामिल हुए।

वही बैठक में जिला के पदाधिकारी मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के संयोजक ,मंडल अध्यक्ष महामंत्री, विधान सभा प्रभारी संयोजक मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर बैठक में पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो,डॉ एसएन पोद्दार, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी,सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, जिला मंत्री धर्म नाथ तिवारी, सबिता शर्मा, मंजू चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment