न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार के डॉ. पीके अग्रवाल को मिला आउटस्टैंडिंग क्लिनिकल मेडिसिन टीचर अवार्ड

कटिहार- इंडियन एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल मेडिसिन के बिहार चैप्टर के वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन – 2026 में कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष,मेडिसिन डॉ. पीके अग्रवाल को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए
आउटस्टैंडिंग क्लिनिकल मेडिसिन टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वैशाली में आयोजित इस सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र के बड़ी संख्या में चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। डॉ.अग्रवाल को यह सम्मान उनके लंबे चिकित्सकीय एवं शैक्षणिक अनुभव, मेडिकल शिक्षा में योगदान, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा क्लिनिकल मेडिसिन के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अग्रवाल पिछले कई वर्षों से चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं मरीजों की सेवा के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय चिकित्सा सम्मेलनों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। वे मेडिकल छात्रों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के शिक्षण एवं प्रशिक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सम्मान मिलने पर कटिहार के चिकित्सकों, डॉ. लीलाधर महेश्वरी, डॉक्टर सुमित काबरा, डॉक्टर केएल अग्रवाल, डॉ अंकित भोपालका, डॉ,अतुल मिश्रा,डॉ केके मिश्रा, डॉ. आशा दौलानी तथा उनके शुभचिंतक संजीव कुमार महेश्वरी ,विष्णु यादूका, कमल मौंडिया,सीमा केजरीवाल, रीनीता चौधरी, दीपक अग्रवाल , आलोक भोपालका ,निखिल भोपालका,अप्पू खंडेलवाल, अभिषेक कुमार, अमित शर्मा,शंकु रंजन,मंतोष कुमार ,सुशील कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह आदि ने डॉ.अग्रवाल को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को कटिहार के चिकित्सा एवं शैक्षणिक जगत के लिए गौरव का विषय बताया।

Share this news

Leave a Comment