एक पिस्टल- 3 कारतूस, दो मोबाईल बरामद
कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-1 में 16 सितंबर की रात हुए नंदन कुमार यादव (40) हत्याकांड का पुलिस ने 19 दिन बाद खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी संजय यादव उर्फ बीपो (25) पिता अरुण यादव को गिरफ्तार किया है। नंदन यादव खाना खाने के बाद घर के दरवाजे पर बने मचान पर सो रहे थे। इसी दौरान उनके सिर में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार था।
परिजनों ने मृतक के भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया था। कटिहार एसपी परिचय कुमार के आदेश पर गठित टीम में पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई सूरज कुमार और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चांदपुर बहियार से आरोपी को दबोचा। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
कार्रवाई में पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई सूरज कुमार समेत पुलिस जवान शामिल रहे। नंदन यादव अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।