कटिहार -विश्व हिन्दू परिषद की ओर से तीनगछिया रोड स्थित जय भारती भवन में मंदिर -अर्चक, पुरोहित गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संचालन विहिप के जिला मंत्री प्रीतम प्रताप सिंह ने किया। गोष्ठी को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए अरुण नेटके केन्द्रीय सह महामंत्री विहिप ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और संवर्धन के लिए मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने मंदिरों के सर्वांगीण उत्थान,व्यवस्थापन सुधार के साथ-साथ अर्चकों और पुरोहितों के आर्थिक व सामाजिक कल्याण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज की चेतना के केंद्र हैं और पुजारियों व पुरोहितों का मान-सम्मान व सुरक्षा सुनिश्चित करना विहिप की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर-अर्चक पुरोहित आयाम के प्रांतीय अधिकारी गोपाल जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सनातन परंपरा को अक्षुण्ण रखने में पुरोहित समाज की भूमिका अग्रणी रही है।
उन्होंने उपस्थित अर्चकों से धार्मिक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। जिला अर्चक प्रमुख ने संगठन के भावी स्वरूप को रेखांकित करते हुए कहा कि विहिप के मंदिर-अर्चक पुरोहित आयाम को जिले के प्रत्येक प्रखंड स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि अंतिम छोर तक के मंदिरों और पुजारियों को संगठन से जोड़ा जा सके।
इस अवसर पर जिले भर से आए दर्जनों मंदिर-अर्चक, पुरोहित एवं विहिप के पदाधिकारी जिसमे मुख्य रूप से,कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बजरंग दल के पुर्व विभाग संयोजक सह समाजसेवी पवन पोद्दार, प्रदेश सुरक्षा प्रमुख अनिश सिंह, विभाग मंत्री दिपक महतो, विभाग संयोजक सत्यम सुर्यवंशी, जिला अध्यक्ष चंद्रकात बारिक , जिला सह मंत्री अभय कुमार एवं प्रनव भगत, बजरंग दल जिला संयोजक राणा सोनी, सेवा प्रमुख राजेश राज, संत संपर्क प्रमुख शशिभुषण यादव, मठ मंदिर प्रमुख रोशन झा,धर्मप्रसार प्रमुख सुजित सिंह, सुरक्षा प्रमुख कुमार हर्षित,बलोपासना प्रमुख रंजन साह, सह बलोपासना प्रमुख राहुल सनातनी, सह मिलन केंद्र प्रमुख मनजय झा,आनंद कुमार, सुरज कुमार,विक्की कुमार,अंकित कुमार, मिथलेश गुप्ता, गुल्सन यादव,बादल रमानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।