कटिहार – जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक रविवार को कटिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित की गई। बैठक में समीक्षा मुख्य अतिथि व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विशाल कुमार साह ने किया। कार्यक्रम में कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, प्रदेश सचिव शिव अग्रवाल, करण कुमार एवं रेखा साह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार ने की, जबकि मंच संचालन महानगर अध्यक्ष जिम्मी अग्रवाल ने किया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार साह ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कटिहार जिले में संगठन को और मजबूत करने तथा अधिक से अधिक व्यवसायियों एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को प्रकोष्ठ से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को प्रखंड एवं वार्ड स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान एनडीए सरकार की ओर से व्यवसाय एवं उद्योग क्षेत्र से संबंधित लिए गए विभिन्न फैसलों और योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं के साथ साझा की गई। वहीं इस दौरान व्यवसायियों की सुरक्षा, व्यापारिक माहौल तथा सरकार की नीतियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा किया।कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में राज्य में व्यवसायियों से जुड़े मुद्दों को उठाया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार साह सहित अन्य अतिथियों का व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शमीम इकबाल, महानगर अध्यक्ष विशाल राणा सहित राजेश चमड़िया, विजय अग्रवाल,राजेंद्र कुमार पोद्दार, गौरव केडिया, प्रेमचंद, मोनू चौधरी, रामनाथ राय,अंकित राज,प्रेम कुमार, सुमन, अभिषेक सिंह,सतीश ठाकुर, इम्तियाज हैदर, मनोवर आलम,मोहम्मद जबर, इमरान आलम,अभिषेक गुप्ता, संतोष अग्रवाल, रणधीर जायसवाल, संजय गुप्ता, मो. सोहेल, राजू गुप्ता, विक्रम राय, पप्पू राय, राजेंद्र पोद्दार, शंकर पोद्दार, मुकेश कुमार, राजू शाह सहित बड़ी संख्या में बैठक मे प्रखंड अध्यक्षों एवं महानगर के वार्ड अध्यक्षों के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।