न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सीमा पर तस्करी के मंसूबों पर सुरक्षा बलों का प्रहार, 56,900 रुपये का प्रतिबंधित सामान जब्त

मुरलीधर झा/दिघलबैंक

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।रविवार की अहले सुबह सीमा पिलर संख्या 131/1 के समीप ए समवाय मोहमारी एवं बीओपी कजला के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 56,900 रुपये मूल्य के प्रतिबंधित सामान जब्त किए।
सुरक्षा बलों की टीम ने सीमा क्षेत्र में निगरानी एवं जांच के दौरान प्लास्टिक की रस्सी, प्लास्टिक जाल, प्लास्टिक मैट, तंबाकू और पटाखे बरामद किए। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत 56,900 रुपये आंकी गई है।

बताया गया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और प्रतिबंधित सामान की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जवानों को यह सफलता मिली। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।
सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप है। जब्त सामान को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment