न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जर्जर सड़क और जलजमाव से बेहाल बिशनपुर बाजार, मुखिया पिंटू चौधरी ने मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल से लगाई सड़क निर्माण की गुहार

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के बिशनपुर पंचायत मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ने बिशनपुर बाजार के रोड नंबर दो अंतर्गत बिहार ग्रामीण बैंक से पैक्स गोदाम तक जाने वाली  सड़क की जर्जर स्थिति एवं जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल एवं जिला पदाधिकारी नवीन कुमार को एक आवेदन सौंपा।

इस बाबत मुखिया पिंटू कुमार चौधरी ने बताया कि बाजार का रोड नंबर दो काफी लंबे समय से जर्जर स्थिति में है तथा बारिश होने पर जल जमाव के कारण स्थानीय दुकानदारों आम लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क की लंबाई अधिक होने के कारण इसका निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के स्तर पर उपलब्ध संसाधनों एवं पंचायत के मद से कराना संभव नहीं है।

इसे लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने समस्या को गंभीरता से लिया और सड़क निर्माण हेतु आवश्यक पहल किए जाने की बात कही।इस मौके पर सदस्य प्रतिनिधि कुमार प्रखर आर्य, सांसद प्रतिनिधि शाहनवाज हैदर पंचायत सचिव अमरजीत कुमार इत्यादि मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment