न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

इंस्टाग्राम पर शादीशुदा महिला को रेलवे कर्मी से हुआ प्यार, झांसा देकर किशनगंज के एक होटल में किया दुष्कर्म

अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, जीरो एफआईआर दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज

शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर रेलवे कर्मी युवक से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। युवक ने दोस्ती का वास्ता देकर उसे किशनगंज बुलाया और एक होटल में खाना खाने के दौरान उसे धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर दिया। युवती के बेहोश होते ही आरोपी ने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म किए जाने से परेशान पीड़िता घटना की शिकायत लेकर टाउन थाने जा पहुंची।

जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले को जांच के लिए बंगाल के फांसीदेवा थाना भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार बंगाल के दार्जिलिंग जिला निवासी पूर्व से शादीशुदा और बाल-बच्चे दार महिला की दोस्ती दो वर्ष पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से कटिहार दुर्गा स्थान निवासी राजीव कुमार चौरसिया के साथ हुई थी। राजीव रेलवे में लोको पायलट है और वर्तमान में एनजेपी स्टेशन में ट्रेनिंग कर रहा है। दोनों अक्सर चैटिंग किया करते थे। राजीव महिला को झांसे में लेने के लिए अक्सर उसे महंगें उपहार भेंट करता था। गत 5 जनवरी 2025 को राजीव ने उसे धोखे में रखकर किशनगंज बुलाया था।

जहां खाने में राजीव ने नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को खिला दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। जिसका फायदा उठाकर राजीव उसे होटल के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। राजीव ने घटना का फोटो और वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। गत 5 जून 2025 को विडियो एवं फोटो डिलीट करने के बहाने उसने महिला को एकबार फिर किशनगंज बुलाया और फिर एक होटल में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। इसके बावजूद राजीव मोबाइल हैक कर उसे परेशान करने लगा। राजीव के द्वारा लगातार ब्लैकमेल किये जाने से परेशान होकर महिला ने राजीव को उसके कुकृत्य की सजा दिलाने के लिए कानून का सहारा लिया।

पीड़िता के लिखित शिकायत पर स्थानीय टाउन थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले को अग्रतर कार्रवाई के लिए बंगाल के फांसीदेवा थाने ट्रांसफर कर दिया है।

Share this news

Leave a Comment