न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दबंगों ने हथियार के बल पर खेत में लगे 500 बांस काटा, केस दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज

दबंगों के द्वारा हथियार के बल पर एक किसान के खेत में लगे 500 से अधिक बांस काट लेने का मामला सामने आया है। तेघरिया वार्ड नंबर 7 निवासी 60 वर्षीय पीड़ित समीररूउद्दीन पिता बच्चा नुनु के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं पीड़ित ने बताया कि गत 21 सितंबर 2026 को तेतरिया निवासी जमीरूद्दीन, फकीरा, लाल बाबु आदि हथियार से लैस होकर उसके खेत पहुंचे और 300 बांस काट कर गिरा दिया।

जानकारी मिलने पर जब पीड़ित अपने खेत पहुंचा तो दबंगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित के द्वारा एसपी के समक्ष शिकायत किए जाने के बाद गत 21 सितंबर को पुलिस जांच के लिए पहुंची।

लेकिन पुलिस के जाते ही नाराज दबंगों ने खेत में लगे 200से अधिक बांस को काट कर गिरा दिया। जिसकी शिकायत किये जाने पर 29 सितंबर को एकबार फिर पुलिस जांच के लिए पहुंची।

लेकिन पुलिस के घटनास्थल से लौटते ही दबंगों ने एकबार फिर पीड़ित की पिटाई कर दी और घर के बारे सामान को तहस-नहस कर दिया।

Share this news

Leave a Comment