न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टेढ़ागाछ में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न।

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज)

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न घाटों को छठ पूजा समितियों द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

घाटों पर रोशनी एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। पूरे क्षेत्र में छठी मइया के पारंपरिक गीतों से भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं, पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। विभिन्न छठ घाटों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग और प्रशासनिक सतर्कता से छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this news

Leave a Comment