न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने का आरोप,जांच में जुटी पुलिस

मारपीट में एक जख्मी
गोली चलने की चर्चा से गांव में दहशत
घर में तोड़फोड़ का भी आरोप

जख्मी को गोली लगने की पुष्टि नहीं

कुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के चॉंयटोला में रविवार की शाम करीब छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। जबकि एक के जख्मी होने की जानकारी मिली है। इस दौरान सात से दस राउंड गोली चलने की चर्चा से इलाके में दहशत फैल गई। घटना में बबलू मंडल के पुत्र प्रीतम कुमार मंडल (17) के गोली से जख्मी होने की बात सामने आई है।

उनके घर में तोड़फोड़ और टीन क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया गया है। इस दौरान मारपीट में बुजूर्ग हितलाल मंडल घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पक्ष भय के माहौल में है। जानकारी के अनुसार बबलू मंडल और धूसो मंडल के बीच वर्षों से विवाद होते आ रहा है। आरोप है कि धूसो मंडल और उसके बेटों ने रविवार की शाम बबलू मंडल के घर पर धावा बोल दिया और उनके साथ मारपीट कर गोलीबारी की गई।

जिसमें प्रीतम को गोली लगने की बात कही। जबकि हितलाल मारपीट में घायल हो गए। जख्मी प्रीतम को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुर्णिया के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जख्मी को गोली लगने की अब तक डॉक्टरों द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर और पूर्णिया में कराए गए एक्सरे में भी शरीर में गोली होने की बात सामने नहीं आई है।

घटनास्थल की जांच में पुलिस को गोली का कोई खोखा भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जख्मी का फिलहाल ऑपरेशन किया जा रहा है। ऑपरेशन और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जख्मी के भाई सूरज मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

शुरुआती जांच में लाठी-डंडे से मारपीट और घर का टीन क्षतिग्रस्त किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एसडीपीओ टू सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि थाना में कांड संख्या – 486/2026 दर्ज कर एक आरोपी बंटी मंडल (22)पिता अरविंद मंडल चाॅंय टोला निवासी को गिरफ्तार किया।

Share this news

Leave a Comment