न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का साथ चारदिवसीय छठ पर्व का हुआ समापन


फल,पकवान,मिठाई,दीप सजे सूप से भगवान भास्कर को दिया गया अर्घ्य

डंडखोरा/कटिहार–लोक आस्था एवं सूर्योपासना का चारदिवसीय पर्व कठिन तप, श्रद्धा,आपसी सद्भाव और शांति के साथ संपन्न हो गया।नहाय-खाय के साथ शुरु हुआ यह पर्व 36 घंटे के निर्जला व्रत को लेकर श्रद्धालुओं ने रविवार की शाम को तथा सोमवार को अरुणोदय बेला में डूबते एवं उगते सूर्य को दूध तथा गंगाजल के साथ अर्घ्य देकर अपने तथा अपने परिवार एवं शुभचिंतकों के आरोग्य एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

दुनिया भर में यह संदेश देने वाला पर्व कि अंधेरे के बाद उजाला आना निश्चित है,की शुरुआत बिहार से हीं हुई है।जो अब यह दुनिया भर में मनाया जाता है।इस पर्व में न पंडाल सजता है,न पुरोहितों की कोई भूमिका रहती।व्रती साक्षात देव की आराधना में लीन रहते हैं।प्रखंड क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक घाटों पर दोनों हीं बेला में मेला सा दृश्य देखा गया।इस दौरान छठी मैया एवं सूर्य भगवान की महिमा के गीतों से प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान रहा।

घाटों की सफाई में स्वच्छता स्वयंसेवकों के साथ व्रतियों के परिवार व अन्य लोगों ने बढ चढ कर भाग लिया।वहीं रंगीन बिजली बल्व,झालर, केले के गाछ एवं बांस-बत्तियों से सजा हर घाट का दृश्य मनोहर लगता था।लोग सिर पर सूपों से सजा टोकरी लेकर घाट जाकर परिजनों सहित अर्घ्य देकर फिरकर लौट आते।फिरसे घाट पर पहुंच जाते थे।पहाड़पुर,भंगिया,मखना,दर्शनघाट,गोरफर,नवादा,भेलाइ, तिलास,राजा-रानी घाट सौरिया, बौरनी,दरगाह पोखर आदि घाटों पर श्रद्धालुओं की कई काफी जुटान देखी गई।

प्रमुख शुभम कुमार,उपप्रमुख सहेन्द्र मंडल,जिला परिषद सदस्य मुकेश पोद्दार,पूर्व प्रमुख सूरज साह,पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा,मुखिया आलोक चौहान, निरंजन मंडल सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राजनीति कार्यकर्ताओं को विभिन्न घाटों पर व्यवस्था में शामिल होने के साथ अर्घ्य देते देखा गया।

वहीं पर्व को लेकर प्रशासन भी चौकस देखा गया।संवेदनशील घाटों पर तैराक सहित पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों की मौजूदगी देखी गई।पहाड़पुर घाट पर आयोजित जागरण व्रतियों में सकारात्मक उर्जा का संचार करने के लिए काफी साबित हुआ।

Share this news

Leave a Comment