पुर्व उप मुख्यमंत्री, विधायक, विधान पार्षद, मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष आदि ने फीता काटकर किया मेला का उद्घाटन
कटिहार – शहर के औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू की पोखर परिसर में विजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से इस वर्ष भी लोक आस्था का छठ महापर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि इस मौके पर बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधायक विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, नगर निगम महापौर श्रीमती उषा देवी अग्रवाल उप महापौर मंजूर खान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज राय, कटिहार जिला संवेदक संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह, विजय स्पोर्टिंग क्लब के आमंत्रित अतिथि दिनेश गबरानी, डा, मीनू गबरानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर छठ घाट मेले का विधिवत उद्घाटन किया।
अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम क्लब के पदाधिकारी के द्वारा जनप्रतिनिधियों को बुके और शाल देकर सम्मानित किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने विजय स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा आयोजित शानदार व्यवस्था के लिए क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह सहित सभी साथियों को हृदय से धन्यवाद दिया। अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम बियाडा विभाग, बिजली विभाग स्थानीय उद्यमियों एवं विजय सपोर्टिंग क्लब के एक-एक सदस्यों के सहयोग से तथा स्वयंसेवी संस्था जीवन ज्योति सेवा संस्थान, लायंस क्लब, रेड क्रॉस, सिविल डिफेंस के तरफ से निःशुल्क गंगाजल, दूध अगरबत्ती, नींबू, चाय, दतवन, पोखर में बर्केटिंग, नाविक, गोताखोर, चिकित्सा, एम्बुलेंस, डायबिटीज चेकअप छठवत्तियों एवं श्रद्धालु के लिए सारी व्यवस्थाएं निशुल्क की गई थी।
अध्यक्ष श्री सिंह ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जिला प्रशासन को सहयोग करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। लोक आस्था का महा छठ पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए क्लब के पदाधिकारी बीके सिंह, श्यामल किशोर सिंहा, सूरज कुमार,आजाद सिंह, मोहम्मद नौशाद,मनोज कुमार चुन्नू, असद इकबाल, प्रेम कुमार साह, रमाकांत कुशवाहा, राकेश शर्मा, प्रदीप साह, प्रहलाद कुशवाहा, दिग्विजय सिंह अधिवक्ता, देव कुमार मंडल, रंजन सिंह, डिंपी मंडल, राजू अग्रवाल, पिंकू यादव,अनिल सिंह,बच्चू सरकार,कुंदन वर्मा,प्रमोद पासवान, पिंटू सिद्दीकी, मौसम कुमार सिंह,नवीन कुमार साह,अनुज सिंह, विवेक सिंह राठौड़, करण कुमार,अर्जुन सिंह,धीरज झा, लालमोहन सिंह मुख्य रूप से सक्रिय रहें।