न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटाखा फोड़ने के दौरान दो बच्चियों के हाथ झुलसे

अमदाबाद /कटिहार – छठ पर्व की खुशियों के बीच पटाखा फोड़ना दो बच्चियों को महंगा पड़ गया। आतिशबाजी के दौरान दोनों के हाथ झुलस गए। हाथ जलने के बाद परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां चिकित्सक शिवकुमार ने उपचार किया।

उपचार के बाद दोनों बच्चियों को घर भेज दिया गया। जदयू नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह ने अभिभावकों से अपील की कि पर्व-त्योहार के अवसर पर बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को पटाखों से दूर रखें।थोड़ी-सी लापरवाही त्योहार की खुशियों को फीका कर सकती है।

Share this news

Leave a Comment