किशनगंज/सागर चंद्रा
घर से रुपये और गहने लेकर एक शादीशुदा महिला के आशिक के संग फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पति ने रिश्तेदारों के साथ साथ हर संभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वह मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचा। शहर के पुराना खगड़ा बिलायतीबाड़ी निवासी पति असीरूउद्दीन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
वहीं पीड़ित असीरूउद्दीन ने बताया कि 4 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुस्लिम रिती रिवाज के अनुसार बंगाल के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित गोदा सिम्मल अमलिया निवासी उम्मे हबीबा खातून पिता अबु बकर के साथ हुई थी। जिससे उसे एक संतान भी है। लेकिन गुरुवार देर रात अचानक पत्नी उम्मे हबीबा खातून घर से गायब हो गई। घटना के बाद से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था।
घर में रखे 30 हजार रूपये के साथ साथ सोने और चांदी के आभूषण भी वज्ञ अपने साथ ले गई थी। पीड़ित पति ने बताया कि खोजबीन के दौरान उसे पता चला कि पत्नी का प्रेम संबंध पूर्व से चाकुलिया थाना क्षेत्र के कोईलारा गांव निवासी मोहम्मद जहीर पिता युनुस के साथ था। पीड़ित ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि जहीर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।