किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा वार्ड संख्या 5 निवासी जाफर आलम (47) (पिता मो. सफीक आलम) ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि हरिनगर, बहादुरगंज में बंधक बैंक के समीप उनकी किराना की दुकान है। दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक (रजि. नं. BR37U5918) दुकान के पीछे लगाकर अंदर चले गए। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चुराकर फरार हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।
आवेदन के अनुसार उन्होंने अपने स्तर से चोर का काफी पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना में प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी रिसीविंग संख्या R-4045 है। बहादुरगंज के थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर का पता लगा रही है और मामले की जांच में जुटी है।