कटिहार -महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम कटिहार की ओर से शहीद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, नितेश सिंह एवं आलोक वर्मा, निगम पार्षद मो. साबिर एवं हर्षवर्द्धन, कनीय अभियंता अजय सिंह, सेनेटशन इंस्पेक्टर कैलाश नारायण चौधरी सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम कर्मियों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलने तथा स्वच्छ एवं सुंदर कटिहार के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया।