कटिहार – राजेंद्र आश्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वी जयंती अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप मे एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने की।इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया एवं उनके विचारों को याद किया गया।
वहाँ से सभी कांग्रेस नेताओं की टोली शहर के हृदय स्थल शहीद चौक पहुंच कर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है।
गांधी जी ने कहा था कि ” भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम आज क्या करते है। सत्य के लिए आग्रह करना। यह अन्याय के खिलाफ बिना किसी हिंसा के लड़ने का एक नैतिक हथियार था। स्व लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर देश के सैनिकों और किसानों का मान बढ़ाया।
शास्त्री जी ने कहा था कि जो शासन करते है, उन्हें यह अवश्य देखना चाहिए कि शासन के प्रति जनता की प्रतिक्रिया कैसी है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष सऊद आलम, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, तौक़ीर आलम, प्रेम राय, बिमल सिंह बेगानी, नगर अध्यक्ष अ राज आनंद सिंह, नगर अध्यक्ष ब रिंकू मिश्रा, डॉ बिपिन सिंह, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार, पुतुल सिंह, अरुण यादव , मो हसन अधिवक्ता, कुमार गौरव , चन्द्र भूषण सिंह, शकील अहमद, मशरूर आलम, माधव पाण्डेय, पप्पू कश्यप, विश्वनाथ साह, योगेंद्र यादव, मीनाक्षी श्वेता, सिकंदर मंडल, कमरूल हक़, मो वहाब, मन्नी पासवान, मो इश्तियाक, आनंद केशवानी, अरुण प्यासा, जटा शंकर झा, अमर तिवारी, अबुल कलाम आजाद, सांसद के निजी सचिव गुलाम मोहम्मद शहदुल हक़, सुबीर सरकार, नवीन खंडेलिया, मुकेश साह , प्रदीप पासवान, मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, बद्री प्रसाद मंडल, बाबू सिंह, सतीश सिंह,अमलेन्दु कुमार, मोहर्रम खान, संजय कुमार मल्लिक, मुरारी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।