डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस दौरान बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों ने प्रखंड सह अंचल मुख्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को झाड़ू से साफ किया।
सफाई अभियान में प्रधान सहायक अंजारुल हक,अवधेश कुमार पासवान,अब्दुल वहाव, अमित कुमार,तितुष हेम्ब्रम, राजेश कुमार, मो.आसिफ, निखा कुमारी, मो.सज्जाद, अवधेश साह,संजय मालाकार आदि कर्मी शामिल रहे।इस दौरान बीडीओ ने कहा कि आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा 02 अक्टूबर को हमलोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिन मनाते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है।अपने आसपास को स्वच्छ रखना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता को अभियान के रुप में लेने की जरुरत है।समाज के हर व्यक्ति के भाग लेने से हीं इसे सफल बनाया जा सकता है।